फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने पांच दिन में कमाए 75 लाख

Sun, 08 Mar 2015 10:44 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 होली के मौके पर उमड़े यात्रियों से त्योहारी लाभ उठाते हुए परिवहन निगम के स्थानीय डिपो ने पांच दिनों में 75 लाख रुपये की रिकार्ड कमाई की है। खास यह रहा कि यात्री किराया मद में हुई आमदनी में बड़ा हिस्सा निगम की बसों ने ही जुटाया है। अनुबंधित बसों से डिपो को कुल आमदनी का करीब 30 प्रतिशत ही कमाई हुई है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार वापस लौटने वाले यात्रियों के मद्देनजर प्रोत्साहन योजना दस मार्च तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने होली पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को मैनेज कर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए गत तीन मार्च से प्रोत्साहन योजना लागू की थी। इसके तहत लांग रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ लोकल रूट पर बसों को शटल सेवा के तौर पर चलाने के निर्देश दिए थे। योजना अवधि में अवकाश लिए बगैर नियत किलोमीटर यात्रा लक्ष्य पूरा करने वाले रनिंग स्टाफ और उन्हें गाइड करने वाले अफसरों को बतौर प्रोत्साहन निश्चित धनराशि देने की घोषणा की गई।
एमडी से मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप एआरएम राम बहादुर यादव ने सभी ड्राइवर-कंडक्टर के अवकाश लेने पर रोक लेने के साथ उन्हें विभिन्न मार्गों पर रवाना किया। इन कोशिशों के नतीजे भी बेहतर मिले। गत बुधवार से शनिवार तक चार दिन में रोडवेज डिपो ने यात्री किराया और मालभाड़ा मद में 58 लाख रुपये की रिकार्ड कमाई की। विभाग की आमदनी के ग्राफ पर नजर डालें तो होली के दिन बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 21 लाख रुपये की कमाई हुई।
विज्ञापन

रोडवेज अफसरों के अनुसार आम तौर पर डिपो को रोजाना औसतन 15 लाख रुपये राजस्व जमा होता है। इससे पहले बुधवार को स्टेशन के कैश काउंटर पर 19.50 लाख रुपये जमा हुए। शुक्रवार को रंग खेले जाने के दौरान पांच घंटे तक बसों का मूवमेंट ठहरा रहने के बावजूद 7.50 लाख रुपये राजस्व मिला, जबकि शनिवार को 12 लाख रुपये और रविवार को लगभग 15 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।


प्रोत्साहन योजना की अवधि बढ़ने के आसार
‘यात्रियों को बसें सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए दस मार्च तक प्रभावी की गई प्रोत्साहन योजना की अवधि मुख्यालय स्तर से दो दिन बढ़ाए जाने के आसार हैं। इस बार त्योहार पर घर गए लोगों की वापसी होने सोमवार से भीड़ फिर से बढ़ने की उम्मीद है।’
विज्ञापन

- सुशील त्रिवेदी, स्टेशन प्रबंधक, शाहजहांपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें