फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ग्रामीण अंचल में होली

Sun, 08 Mar 2015 12:31 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण अंचल में भी होली खूब धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

पुवायां। क्षेत्र में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता ने लोगों के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। गांव बड़ागांव में बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला गया। सुबह लोगों ने होली में गेहूं और जौ की बालियां डालकर भक्त प्रहलाद की जय जयकार की। इस दौरान नगर में पुलिस बल के जवान मुस्तैदी से पेट्रोलिंग करते रहे।
खुटार। होली का पर्व क्षेत्र में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। राजा विजय शाह जू देव ने परंपरानुसार जुलूस के साथ नगर में घूम कर लोगों के साथ होली मनाई। उनके साथ नगर पंचायत चेयरमैन के पति लक्ष्मण गुप्ता भी रहे। नगर क्षेत्र में जुलूस निकलने के बाद रंग खेलना बंद हो गया। तमाम लोगों ने छोटी-छोटी टोलियां बनाकर बैंड की धुनों और होली के गीतों पर थिरकते हुए एक दूसरे को होली की बधाई दी। देहात क्षेत्र में भी छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद। होली नगर तथा आसपास क्षेत्र के गांवों में शांतिपूर्ण वातावरण में मनाई गई। आखत डालने के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार देर शाम लोगो ने रंग खेलने के बाद शाहजहांपुर रोड पर स्थित प्राचीन उबरिया मंदिर पर मत्था टेका तथा प्रसाद चढ़ाया। मालूम हो कि यह मंदिर भगवान परशुराम की स्मृतियों से जुड़ा प्राचीन धार्मिक स्थल है और यहां हर साल होली के पर्व पर मेला लगता है।
तिलहर। रंगों का त्योहार होली नगर में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर परस्पर सुख समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हिंदूपट्टी, दातागंज, बिरियागंज, कुंवरगंज, पंजाबी कालोनी, हादुरगंज में लोगों ने टोलियों में घूम कर होली की मुबारकबाद दी।
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र में होली का पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में परंपरागत ढ़ग से मनाया गया। इस मौके पर नगर में निकाली गई चौपई में नगरवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चौपई के दौरान लोगों ने होरियारों पर जमकर रंग बरसाया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

खेड़ा बझेड़ा। क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गांव में पूर्व सांसद स्व. सुरेंद्र विक्रम सिंह की कोठी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद के पुत्र योगेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि लखनऊ में रहते हैं, लेकिन ग्रामीणों के प्यार के कारण हर साल यहां होली मनाने को जरुर आ जाता हूॅ। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। यहां लगे मेले में लोगों ने खूब खरीदारी कर चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। कलान, परौर में भी होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें