फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पीछे से भिड़ी दूसरी बस, कई यात्री जख्मी

विज्ञापन
तिलहर में हाईवे पर ​भिड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार शाम करीब चार बजे धनेला गांव के पास शाहजहांपुर की ओर जा रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में सवार यात्री संभल पाते कि हादसे के कुछ ही पल बाद पीछे से आ रही बरेली डिपो की दूसरी रोडवेज बस भी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों बसों पर सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सीतापुर डिपो की बस धनेला गांव के पास वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ पल बाद ही पीछे से आई बरेली डिपो की लखनऊ जा रही रोडवेज बस भी ब्रेक न लग पाने के कारण आगे खड़ी बस में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त दोनों बसों में 70 यात्री सवार थे और उनमें से कई लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग जाने से शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। वहां से एक महिला समेत आठ घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच, सीओ ज्योति यादव भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने क्षतिग्रस्त बसों को हाईवे से किनारे हटवाकर तीन घंटे बाद शाम सात बजे से यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये लोग हुए घायल
सीतापुर डिपो के बस चालक सरला देवी कॉलोनी, कोतवाली सदर, लखीमपुर खीरी के अरुण शुक्ला, ग्राम बरखेड़ा, मोहम्मदी के संजय, भारत लाल, संजू देवी, छोटू, मोतीलाल, कपिल कुमार, रिंकी, सीतापुर के प्रियांशु और विपिन गुप्ता, बिलसंडा के साधुराम, निगोही क्षेत्र के गांव परसौना खलीलपुर निवासी हिमांशी, मोहम्मदी के धर्मेंद्र, सीतापुर के गांव रूपापुर के सत्यदेव और ब्रजेश, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के ओमप्रकाश, ममरी, लखीमपुर खीरी के सोनू विश्वकर्मा, सोनू, सुनील और सुशील। डॉक्टरों ने बस चालक अरुण शुक्ला समेत सोनू, गीता देवी, विपिन गुप्ता, ओमप्रकाश, साधुराम, कपिल और सुनील को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें