फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नैतिक को गोली मारने पर नाबालिग दोस्त और वकील समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में नैतिक के घर के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। मोहल्ला कहरान बजरिया निवासी 17 वर्षीय नैतिक को गोली मारने के मामले में रविवार शाम उसकी मां राधा जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने उसके नाबालिग दोस्त व समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरी ओर डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण नैतिक का ऑपरेशन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

राधा जायसवाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि शनिवार शाम करीब चार बजे उनके पुत्र का दोस्त और 17 वर्षीय एक किशोर उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गया। उसके एक घंटे बाद बेटे को गोली मारने की सूचना मिली। उनके पहुंचने पर लहूलुहान पड़े बेटे ने उन्हें बताया कि किशोर उसे काकोरी स्कूल वाली गली में ले गया था। वहां पहले से मौजूद कासिब (25), अधिवक्ता वसीम टेंशन (35) व शालू खां (40) ने एकराय होकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद किशोर ने पिस्टल से उसे गोली मार दी। उसने पिता को फोन करने का प्रयास किया तो धक्का दे दिया।
राधा ने बताया कि बेटे को जनसेवा अस्पताल ले गए। वहां से रेफर होने पर बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार शाम अस्पताल में भर्ती नैतिक का एक और वीडियो और सामने आया। जिसमें वह चार लोगों के नाम ले रहा है।
विज्ञापन


‘पिस्टल नहीं दिखाई तो हमारी-तुम्हारी दोस्ती खत्म!’
बताते हैं कि जिस दोस्त पर गोली मारने का आरोप लगा है। उसका घर नैतिक के मकान से करीब डेढ़ किलोमीटर है। बताते हैं कि नैतिक से आरोपी किशोर ने पिता की पिस्टल लाकर दिखाने के लिए कहा था। इन्कार करने पर दोस्ती खत्म होने की बात कही थी। इसे लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।

सीने में फंसी है गोली
सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि रविवार को डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण बेटे का ऑपरेशन नहीं हो पाया। गोली सीने में फंसी हुई है। दूसरी ओर उसके दोस्त ईशान ने बताया कि शनिवार को नैतिक ने साथ मिलकर पतंग उड़ाने की बात कही थी। उसके इन्कार करने पर वह चला गया था। कुछ देर के बाद ही गोली मारने की खबर आ गई।

नैतिक के घर पर पुलिस का पहरा
तिलहर सीओ ज्योति यादव ने इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह व तिलहर इंस्पेक्टर जुगल किशोर के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया है।

गोली लगने से घायल नैतिक की मां की ओर से आई तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी हिरासत में है। जिससे पूछताछ की जा रही है। - राजेश द्विवेदी, एसपी

मीरानपुर कटरा में नैतिक के घर के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें