फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में उखड़ी सड़कें...राहगीर खा रहे हिचकोले

विज्ञापन
अशफाक नगर चौकी के पास सड़क पर उखड़ी पड़ी बजरी। संवाद
विज्ञापन
अधिकतर स्थानों पर हो गए गड्ढे, कुछ स्थानों पर धंसीं, आएदिन दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बारिश में शहर की सड़कें खस्ताहाल हो गईं हैं। अधिकतर सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं या वे धंस गईं हैं। राहगीर गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं। संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार होकर घायल भी हो रहे हैं।
सीवर लाइन डालने में शहर की अधिकतर सड़कों की खोदाई की गई थी। बारिश के बाद सड़कें धंसने लगीं और आए दिन गड्ढे होने लगे। संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत कराई गई लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। वर्तमान में महिला थाने के पास सड़क उधड़ गई है तो अंटा चौराहा से जेल रोड की तरफ जाने वाली सड़क धंस गई है।
विज्ञापन

कचहरी पुल पर बनी सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है तो कचहरी पुल से गोविंदगंज जाने वाली रोड पर गड्ढों की भरमार है। नगर निगम के पास टाउनहॉल स्थित कवि तिराहा के पास गड्ढा होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुभाषनगर रोड पर भी गड्ढों की भरमार है। राहगीरों का इस सड़क से निकलना मुश्किल है। थोड़ी सी असावधानी होने से लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

वीआईपी के आने पर भरे जाते हैं गड्ढे
अधिकतर वीआईपी का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन हेलिपेड पर उतरता है। वीआईपी के आने पर पुलिस लाइन से लेकर कचहरी पुल तक गड्ढों की मरम्मत करा दी जाती है। इसके बाद सड़क फिर बदहाल हो जाती है। अधिकतर सड़कों का हाल यही रहता है। संबंधित एजेंसी दावा करती हैं कि उनके क्षेत्र में आने वाली सड़कों की मरम्मत कराई जाती है।
विज्ञापन


बारिश की वजह से जो सड़कें खराब हो रही हैं। उनकी मरम्मत संबंधित एजेंसी से कराई जाएगी।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

अशफाक नगर चौकी के पास सड़क पर उखड़ी पड़ी बजरी। संवाद

अशफाक नगर चौकी के पास सड़क पर उखड़ी पड़ी बजरी। संवाद

अशफाक नगर चौकी के पास सड़क पर उखड़ी पड़ी बजरी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें