फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खोदने के बाद बगैर मरम्मत कर छोड़ी सड़क... अब जनता भुगत रही नरक

Wed, 08 Jul 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अहमद, झंडाकलां।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरसात से पहले ही अंदेशा हो गया था कि अगर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो हालात नारकीय हो जाएंगे। बरसात शुरू होते ही वही हुआ जिसका डर था। खोदकर छोड़ी गईं गलियां बारिश के बाद पैदल निकलने लायक भी नहीं रह गईं हैं। मरम्मत की बात तो जाने दीजिए, जिन सड़कों को खोदा गया है, उनमें से कई को मिट्टी से ठीक से पाटा भी नहीं गया है। बारिश के बाद लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में 185 करोड़ रुपये से 300 किमी पाइप लाइन बिछाने की स्वीकृति जल निगम को मिलने के बाद 28 अप्रैल 2025 को कार्य शुरू हुआ था। योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालकर 44 हजार से अधिक कनेक्शन किए जाने हैं। कार्य की जिम्मेदारी ओम इंफ्रा एजेंसी को दी गई। निर्माण एजेंसी काम बहुत धीमी गति से कर रही है।
गलियों में पाइप लाइन डालने के बाद जस का तस छोड़ दिया गया है। मोहल्ला ककराकलां, महमंद हद्दफ, मक्कू बजरिया, महमंद जंगला, झंडाकलां, ताजूखेल, अलीजई में नेशनल गर्ल्स स्कूल वाली गली, ब्रज विहार कॉलोनी आदि में पाइपलाइन डालने के बाद मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। बारिश होने के बाद यहां से वाहन निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। अगर इमरजेंसी हो तो एंबुलेंस भी शायद ही गली के अंदर जा सके।
विज्ञापन

-
कार्रवाई के बाद भी एजेंसी के काम में नहीं सुधार
कार्य में लापरवाही और धीमी गति से चलते संबंधित एजेंसी पर 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है और तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद भी एजेंसी के कार्य में सुधार नहीं हुआ है। हर बार डीएम से वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तक नाराजगी जताते रहे लेकिन हकीकत में कोई काम होता नजर नहीं आया।
-
चिह्नित 37 सड़कों पर नहीं हो पाया काम
-करीब एक माह पहले नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने निर्माण एजेंसी को 37 सड़कों पर पाइपलाइन डालने का काम पूरा करने के लिए कहा था। इसके बाद इन सड़कों का निर्माण होना था। इनमें से अभी तक किसी सड़क पर काम पूरा नहीं हो पाया है। इससे सड़कों का निर्माण अटक गया है। वहीं, 75 करोड़ की लागत से शहर में 41 डामर, 68 सीसी रोड का निर्माण किया जाना है। अभी तक शहर में 15 सड़कों का काम शुरू हुआ है। बाकी सड़कों पर अभी तक पाइपलाइन डालने का काम ही हो रहा है। डामर रोड अब बारिश के बाद ही बनेंगी।

लोगों की बातचीत
फोटो-1
- करीब 15 दिन पहले पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खोदकर डाल दी। बारिश होने से पाइपलाइन के लिए किए गए गड्ढे की मिट्टी बैठ गई है। इसकी वजह से काफी दिक्कत हो रही है।
- अहमद, झंडाकलां।


फोटो- 2
- हद्दफचौकी से ककराकलां जाने वाली सड़क में पाइपलाइन डाली गई। बारिश होने से कीचड़ हो गई और जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
अजय पाल सिंह, महमंद हद्दफ।


फोटो- 3
- पाइपलाइन डालकर सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया। घर के सामने खोदाई होने से घर के अंदर बाइक तक खड़ी नहीं कर पा रहे हैं। थोड़ी दूरी पर एक घर में बाइक खड़ी करते हैं।
- अदनान कुरैशी, झंडाकलां।

फोटो- 4
- पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मिट्टी बैठने से गड्ढे हो गए हैं। कीचड़ की वजह से राहगीरों का निकलना मुश्किल है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नईम, महंमद हद्दफ।

वर्जन-
निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह में कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके बाद सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।
- मोहम्मद अयाज, अधीक्षण अभियंता, जल निगम

अहमद, झंडाकलां।

अहमद, झंडाकलां।

अहमद, झंडाकलां।

अहमद, झंडाकलां।

अहमद, झंडाकलां।

अहमद, झंडाकलां।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें