फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के लिए तो सड़क ही हैं वाहन स्टैंड

Fri, 12 Dec 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की मुख्य बाजारों में बने बैंकों के अपने स्टैंड न होने की वजह से वहां आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को बैंक परिसर के बाहर सड़क पर खडे़े कर देते हैं। इससे पहले से संकरी सड़कें और भी सिकुड़ी हुई मालूम पड़ती हैं। ऐसे में दोनों ओर से वाहन आ जाने पर अक्सर जाम लगा जाता है, लेकिन इस फर्क बैंक शाखाओं के प्रबंधकों पर पड़ रहा है। शहर की कुछ बैंकों की स्थिति बयां करती ये तस्वीरें...
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की कच्चा कटरा शाखा
चौक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कच्चा कटरा शाखा पर ग्राहकों के वाहन खड़ा कर देने पर अक्सर जाम लग जाता है, लेकिन बैंक प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की चौक शाखा
चौक में स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखा का भी कोई वाहन स्टैंड नहीं है। इससे वहां पर भी अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की मंडी शाखा
शहर के व्यस्ततम इलाके मंडी की संकरी सड़क के पास स्थित  बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर भी तमाम वाहन खड़े रहते हैं। इससे बगैर जाम से जूझे उधर से निकलना बड़ा ही मुश्किल काम है।
विज्ञापन


मशीनरी मार्केट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
घंटाघर से पचराहा जाने वाली रोड पर मशीनरी मार्केट में स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा के बाहर भी खड़े वाहन जाम लगने का सबब बन जाते हैं। लोग जाम में फंसकर गुस्सा होने के बाद ही उधर से निकल पाते हैं।

इन बैंकों के बाहर भी लगता है जाम
शहर में घंटाघर के पास स्टेट बैंक शाखा, खिरनीबाग में स्थित यूनियन बैंक शाखा, लाल इमली से ईदगाह रोडपर विजया बैंक, रोशनगंज में स्थित यूनाईटेड बैंक, गोविंदगंज की बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के साथ ही अन्य कई बैंकों के बाहर जाम की स्थिति बनी रहती है।

‘करीब छह माह पहले एसपी के साथ हुई बैठक के दौरान बैंकों के किनारे सड़क पर वाहन न खड़े करने की बात उठी थी। तब सभी बैंक शाखाओं को नोटिस भी भेजा गया था कि वे लोग वाहन स्टैंड की व्यवस्था कर लें।’
विज्ञापन

पीपी साहू, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें