फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से पारा साढ़े चार डिग्री पर पहुंचा

Fri, 12 Dec 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को धूप निकलने के साथ ही सर्द हवाएं चलने की वजह से सर्दी के तेवर तल्ख हो गए। इससे पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शुक्रवार को कोहरा गिरने की आशंका है। इससे सर्दी भी बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने आगामी सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है। बताया कि यह फसलों के लिए काफी लाभकारी है।
विज्ञापन


ट्रेनें लेट रहने का सिलसिला जारी
रात और सुबह के वक्त कोहरा गिरने की वजह से ट्रेनें लेट रहने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस वजह से लोगों को बाहर जाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार को अप लाइन की राप्तीगंगा एक्सप्रेस नौ घंटे, जननायक एक्सप्रेस 10 घंटे, शहीए एक्सप्रेस नौ घंटे और डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस आठ घंटे लेट रहीं। डाउन लाइन में हावड़ा डुप्लीकेट पांच घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे और शहीद एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें