शिक्षक विधायक संजय मिश्रा शनिवार की रात 10 बजे अपने घर जाते वक्त रास्ते
में रौसरकोठी मार्ग पर लगे जाम में फंसने पर झुंझला गए। जब उन्हें रास्ता
नहीं मिला तो अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही बिस्तर बिछाकर बैठ गए।
समर्थक काफी देर तक हंगामा काटते रहे। बाद में पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत
के बाद जाम खुलवाया।
बता दें कि एमएलसी का पैतृक निवास आरसी मिशन थाना
क्षेत्र के दनियापुर गांव में है। जाम को देखकर शिक्षक विधायक ने आरसी मिशन
के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक को बुलाया। उनके आने में कुछ देर हो गई।
इस पर शिक्षक विधायक ने डीएम को भी बताया।
बाद में वहां पहुंचे प्रभारी
निरीक्षक ने रौसरकोठी से दनियापुर तक यातायात व्यवस्था के लिए दो पुलिस
कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का आश्वासन देकर शांत किया। शिक्षक
विधायक ने बताया कि लालबाग से रौसरकोठी और हाईवे तक सड़क पूरी तरह से जर्जर
है।
चीनी मिल प्रबंधन भी इस कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए कुछ नहीं
कर रहा, न ही वाहनों का रास्ता सही से तय कर रहा। वहीं आम लोगों को भारी
कठिनाई होती है।