फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीजगंज में मकान और दुकानों पर लाल निशान लगाए, विरोध

विज्ञापन
शाहजहांपुर के मोहल्ला अजीजगंज के लोग अपनी समस्या सपा जिलाध्यक्ष तनवीर को बताते हुए । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा पुल से लेकर नगरिया मोड़ तक एप्रोच रोड बनाई जानी है। इसके लिए शनिवार को अजीजगंज में सड़क के दोनों ओर मकानों और दुकानों को तोड़ने के लिए लाल निशान लगाए गए। इसका क्षेत्रवासियों ने विरोध किया। इस बीच सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी मौके पर पहुंच गए और शासन-प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने अन्याय होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गर्रा पुल से नगरिया मोड़ तक बनने वाली सड़क के मध्य से दोनों ओर सात-सात मीटर दूरी पर मकानों व दुकानों पर तोड़ने के लिए निशान लगा दिए हैं। जबकि लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पहले मुआयना कर सड़क के बीच से तीन मीटर जगह लिए जाने की बात कही गई थी। अब उन लोगों को सात-सात मीटर के नोटिस थमा दिए गए। सपा जिलाध्यक्ष ने मौके पर ही एडीएम प्रशासन व सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर बातचीत की और पूर्व में बताए अनुसार ही सड़क के मध्य से तीन मीटर जगह लेने, मकान व दुकानों को न तुड़वाने तथा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक निशान लगाए जा रहे हैं। किसी को कोई आपत्ति है तो वह प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर सकता है। किसी को नाहक परेशान नहीं किया जा रहा है।
इस मौके पर सचिन भोजवाल, अंकित सक्सेना, पिंकू गुप्ता, मिथुन यादव, चंदन, राधेश्याम वर्मा, फूलचंद्र राठौर, रवि प्रकाश पांडे, शाहनवाज, रवि कश्यप, यासीन, आरिफ खान, शराफत खान, रफत खान, सचिन सक्सेना, अफरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें