फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे के गड्ढे पाटकर सुधारा गया मार्ग

विज्ञापन
जलालाबाद-बरेली मोड़ हाईवे की कांट में खोदी गई पटरी की मरम्मत की गई। संवाद
विज्ञापन
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर हुए गड्ढों में बारिश का पानी भरने के बाद हो रहे हादसों को लेकर लोक निर्माण विभाग की तंद्रा मंगलवार को टूट गई। लोनिवि के अभियंताओं ने नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में हाईवे पर बने गड्ढों में पत्थरों का भराव कराकर उन्हें समतल करा दिया।
विज्ञापन

बरेली मोड़ से जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा तक हाईवे के हिस्से का एक वर्ष पहले चौड़ीकरण कार्य शुरू हुआ था। हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए उनके दोनों किनारों पर जेसीबी से खोदाई कर वहां मिट्टी कार्य कराने के बाद पत्थर डाले गए। इस दौरान चौड़ीकरण के हिस्से में आए पुराने पेड़ काटने की वन विभाग से अनुमति मिलने मेंं देरी होने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया। हाईवे के खोदे गए हिस्सों से लगातार वाहन निकलने से वहां पत्थर उखड़ जाने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए।
बारिश शुरू होने पर गड्ढे पानी से लबालब हुए तो हाईवे पर हादसे होने लगे। कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए और ई-रिक्शा भी पलटने लगे। यही नहीं, पानी से भरे गड्ढों से वाहन निकलने पर गंदे पानी के छींटे पड़ने से राहगीर और आसपास के दुकानदार परेशान होने लगे।
विज्ञापन

जन सामान्य को हो रही दिक्कतों को लेकर अमर उजाला में गत सोमवार के अंक में पृष्ठ दो पर हाईवे के गड्ढों में भरा बारिश का पानी, राहगीर हो रहे परेशान शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया। इसी खबर का संज्ञान लेकर पहुंची लोनिवि की टीम ने हाईवे के गड्ढों की मरम्मत कर हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को समतल कराया।

जलालाबाद-बरेली मोड़ हाईवे की कांट में खोदी गई पटरी की मरम्मत की गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें