फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर गड्ढे और सड़क पर बिखरी बजरी...जोखिम में डाल सकते हैं जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में कचहरी ओवरब्रिज की सड़क उधड़ चुकी है। कई जगह गड्ढे होने के साथ ही पुल के ज्वाइंट के बीच बजरी उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं और उनकी बजरी वहीं बिखरी पड़ी है। इसके अलावा निर्माण कार्य के लिए डाली गई बजरी भी सड़क पर ही बिखरी पड़ी है। इस वजह से यहां लोगों के फिसलकर घायल होने का खतरा बढ़ गया है। मगर दिनभर यहां से गुजरने वाले अफसर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

कचहरी तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड जाने के लिए बनाया गया ओवरब्रिज दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे को जोड़ता है। इस रूट से पीलीभीत, बरेली के लिए भी वाहनों का आवागमन होता है। शहर में आने जाने वाले दोपहिया वाहन भी दौड़ते नजर आते हैं। सबसे अधिक चलने वाले इस ओवरब्रिज पर लोग आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इस ओवर ब्रिज से जिम्मेदार अफसर भी गुजरते हैं क्योंकि इसी ओवरब्रिज से होकर उनके आवास को रास्ता जाता है। फिर भी ओवरब्रिज पर बने गड्ढों को भरने का काम नहीं हो रहा है।
टाउनहाल रोड का भी हाल खराब
टाउनहॉल रोड भी सबसे व्यस्त रोड है। यहां से रोडवेज बस स्टैंड को जाने का रास्ता है, दूसरा रास्ता लाल इमली चौराहे को जाता है और तीसरा रास्ता सदर थाने को जाता है। रोडवेज ओवरब्रिज से टाउन हॉल की ओर नीचे उतरते ही सड़क के दाहिनी तरफ सड़क किनारे बजरी, सरिया डाल दी गई है। वहीं टाउनहाल से लाल इमली चौराहा की ओर जाने वाले रोड किनारे डाली गई बजरी सड़क पर बिखरी पड़ी है। यह रास्ते जोखिम भरे हैं।
विज्ञापन

गड्ढे में पहिया पड़ा तो पलटने से बची बाइक
कचहरी ओवरब्रिज पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की ओर से ब्रिज पर चढ़ते समय दाहिनी तरफ बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। एक बाइक पर सवार दो लोग रोडवेज स्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी अचानक बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पलटते-पलटते बची।
बजरी उछलकर कर रही चोटिल
टाउनहाल से लाल इमली चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर बिखरी बजरी चौपहिया वाहन के पहिये के नीचे आकर तेजी से उछलकर लोगों को लग रही है। इससे कई बार लोग जख्मी भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें