फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण का जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़कों व पुलों के निर्माण, पुरानी सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम जल्द शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने जलालाबाद के दो राजमार्गों से जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दी है। लोनिवि के अभियंताओं का मानना है कि गत अप्रैल में शासन को भेजे गए जन प्रतिनिधियों के कार्य प्रस्तावों पर बजट की स्वीकृति जल्द मिल जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन प्रतिनिधियों से ग्रामीण क्षेत्रों की नई सड़कों व पुलों के निर्माण समेत पुरानी सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत आदि के प्रस्ताव मांगे थे। सांसद व सभी विधायकों ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 340 कार्य प्रस्ताव अप्रैल में शासन को भिजवाए थे। इनमें लघु सेतु के नौ और सड़कों की मरम्मत के 170 प्रस्ताव शामिल हैं।
140 ग्रामीण मार्ग अवैध कब्जों से होंगे मुक्त
जन प्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर काम शुरू होने से 140 मिसिंग लिंक अर्थात अवैध कब्जों में गुम हो चुके मार्ग अस्तित्व में आ जाएंगे। ऐसे सर्वाधिक 52 मार्ग तिलहर विधानसभा में चिह्नित किए हैं। आठ ऐसे गांवों को भी नई सड़कों का तोहफा मिलेगा जो आसपास के मुख्य मार्गों से अभी तक नहीं जुड़े हैं। विभिन्न क्षेत्रों में नौ लघु सेतु बनाए जाने प्रस्तावित हैं, जिनमें से सर्वाधिक चार पुल कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह ने मांगे हैं। जिले के 11 ग्रामीण मार्गों का चौड़ीकरण होना है।
विज्ञापन

कार्य प्रस्तायों पर एक नजर
निर्वाचन क्षेत्र चौड़ीकरण अनजुड़ी बसावट मिसिंग लिंक लघु सेतु मरम्मत
लोकसभा 00 02 14 00 00
कटरा विधानसभा 00 05 22 04 11
तिलहर विधानसभा 03 01 52 03 22
पुवायां विधानसभा 03 00 28 01 35
शहर विधानसभा 04 00 20 01 15
ददरौल विधानसभा 00 00 04 00 14
जलालाबाद 01 00 00 02 73
लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने जलालाबाद मेें परशुराम धाम पर्यटन स्थल को दो राजमार्गों से जोड़ने के लिए चालू वित्त वर्ष में पहली सड़क का तोहफा दिया है। उनका गृह जनपद होने के नाते यहां के जनप्रतिनिधियों के कार्य प्रस्तावों को उनके स्तर से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बजट मंजूर होने की प्रतीक्षा है। निविदा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (निर्माण खंड-1)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें