फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
खुटार के गांव सिहुरा खुर्द कलां के मुकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खुटार। शनिवार रात आठ बजे खुटार पूरनपुर हाईवे गांव गुरघिया मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। युवक का साथी गंभीर घायल हुआ था। इलाज के दौरान घायल ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव सबलापुर निवासी 28 वर्षीय कपिल और खुटार के गांव सिहुरा खुर्द कलां निवासी मुकेश कुमार एक साथ ईंट भट्ठे पर काम करते थे। शनिवार को दोनों बाइक से खुटार की साप्ताहिक बाजार आए थे। लौटते समय खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव गुरघिया मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी घायलों को सीएचसी लाए थे। डॉक्टर ने कपिल को मृत घोषित कर दिया था। गंभीर घायल मुकेश को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को मुकेश ने भी दम तोड़ दिया। मुकेश की शादी हुई थी, लेकिन पत्नी दस वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। वह भूमिहीन था और माता-पिता के पास रहता था। मुकेश ईंट भट्ठे पर काम कर परिवार की गुजर करता था। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मुकेश की मौत से मां राजरानी, भाई विपिन, रामगीता, बहन शीला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सड़क पार करते वक्त वाहन की टक्कर से युवक घायल

तिलहर। जनिउरी गांव में रविवार रात निगोही मार्ग पार करते वक्त ऋषि कुमार किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें