फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
हादसे में बाल बाल बचा एक साल का राजबहादुर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार सुबह करीब पांच बजे बेटे की दवा लेने आ रही बाइक सवार महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति और बाइक चला रहा देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक साल का बीमार बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के पिरिया गांव निवासी दिनेश के एक वर्षीय बेटे राजबहादुर को मंगलवार की रात तेज बुखार आया था। बेटे को दवा दिलाने के लिए पिता दिनेश, मां निशा देवी और भाई अवनीश बाइक से थाना कांट क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर न मिलने पर सभी बच्चे को लेकर शहर के प्राइवेट अस्पताल आ रहे थे। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरेली मोड़ पर पहुंचे तभी कटरा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार नीचे गिर गए।
निशा देवी के ऊपर से ट्रक का पहिया निकलने से उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा महिला का देवर और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चा निशा देवी की गोद में था लेकिन उसे खरोंच भी नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने निशादेवी के परिजनों को हादसे की सूचना दी। निशा देवी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

शव के पास पड़ा था बच्चा
बुखार से तप रहे बेटे राजबहादुर को मां निशा देवी बाइक पर अपनी गोद में लेकर बैठी थी। ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए थे। निशा देवी के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि एक साल का बीमार बेटा अपनी मां के शव के पास पड़ा था। उसके शरीर पर कोई चोट नहीं लगी थी। बच्चा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने उसे उठाया और परिजन के आने के बाद उनको सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें