फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की नवजात बच्ची के सिर से उठा पापा का साया, जिसने सुनी खबर रो पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बेटी के जन्म की खबर पाकर रविवार रात बाइक से ससुराल जा रहे युवक की बारह पत्थर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। उपचार को सीएचसी पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव मढ़ा निवासी लाल सिंह के 25 वर्षीय बेटे सुनील की परौर में ससुराल है। उसकी पत्नी रीना मायके में थी। जहां शुक्रवार रात उसने लड़की को जन्म दिया था। सूचना मिलने पर सुनील रविवार शाम ससुराल जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला। वह ससुराल जाने के बजाय गांव धिंयरा में ब्याही बहन के घर पहुंच गया। बहन को बेटी के जन्म की खुशखबरी देने के बाद रात आठ बजे सुनील अपनी ससुराल परौर जाने के लिए निकल गया। वह शाहजहांपुर रोड पर बारह पत्थर चौराहा और नगरिया गांव के बीच पहुंचा, तभी सामने से अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसी दौरान उधर से गुजरे धिंयरा गांव के एक व्यक्ति ने घायल सुनील की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल पहुंचाने के दौरान रास्ते में ही सुनील की सांसे थम गईं। मृतक का तीन साल का एक बेटा सोनू भी है। मृतक सुनील तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
बहन रोकती रही, लेकिन नहीं मानी बात
सुनील बहन के घर से जब अपनी ससुराल परौर जाने के लिए बाइक लेकर निकला, तो बहन ने उसे रोकने की कोशिश की। बहन ने कहा कि रात हो गई है। ठंड का मौसम है, सुबह चले जाना। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और ससुराल को निकल गया। करीब एक घंटे बाद बहन के पास भाई की मौत की खबर मिली, तो वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें