फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपों की टक्कर में दीवार से टकराया बुजुर्ग के सिर, कील घुसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। टेंपो की टक्कर से एक बुुजुर्ग दीवार में जा टकराया और वहां लगा लोहे की बड़ी कील उसके सिर में घुसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला परिवार को होने से घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव कहमारा का एक युवक दो दिन पहले टेंपो खरीदकर लाया था। शनिवार शाम वह टेंपो चला रहा था। टेंपो के सामने युवक का 60 वर्षीय चाचा खड़ा हुआ था। अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया। टक्कर लगने से वह उछलकर सामने की दीवार से टकरा गए। दीवार में लगा लोहे की कील उनके सिर में धंसने से वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें पुवायां के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने गांववालों को बताया कि बुजुर्ग की मौत बीमारी से हुई है। रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के लोग हादसे में मौत की बात कर रहे हैं, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें