फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कीर्तन यात्रा में संगत हुई निहाल, हर तरफ गूंजा जो बोले सो निहाल...

विज्ञापन
गहलुइया में कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
मकसूदापुर/पुवायां। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर गांव गहलुइया के गुरुद्वारा सिंह सभा से कीर्तन यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कीर्तन यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

रविवार सुबह कीर्तन यात्रा में क्षेत्र से तमाम संगत ट्रैक्टर ट्राली, कार आदि लेकर शामिल हुए। फूलों से सजाई गई ट्राली में सिंहासन पर श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। गुरुद्वारे के ग्रंथी दिलबाग सिंह ने अरदास कर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में सबसे आगे झाड़ू, पानी की सेवा की जा रही थी। इसके बाद पंज प्यारे और फिर गुरु जी का भव्य दरबार शोभायमान था। यात्रा गांव नबदिया बंकी, कंकरद्वारा सहित कई गांवों से होती हुई वापस गहलुइया पहुंची।
कीर्तन यात्रा के दौरान गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया गया। मीरी पीरी खालसा स्कूल के बच्चों ने गतका खेल कर लोगों को हैरान कर दिया। आयोजन में गुरुद्वारे के प्रबंधक धर्म सिंह, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, रुढ़ सिंह, ज्ञान सिंह, हरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगतार सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें