फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर किसी फरिश्ते से कम नहीं है जलालाबाद का विभू तिवारी, अब परिवहन मंत्री ने सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
जलालाबाद के विभु तिवारी को सम्मानित करते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। घर से निकलते ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार नजर आती है। सड़क पर दौड़ते वाहनों के बीच होने वाले हादसों में कई जानें हर रोज खत्म हो जाती हैं। यातायात नियमों की अनदेखी इसकी सबसे बड़ी वजह है। सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों के लिए जलालाबाद निवासी विभू तिवारी किसी फरिश्ते से कम नहीं है। यही वजह है कि विभू के इस सामाजिक योगदान को खुद सूबे के परिवहन मंत्री ने सम्मानित किया। सड़क सुरक्षा में बेहतर योगदान के लिए नगर निवासी विभू तिवारी को प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने लखनऊ में गुड सेमेरिटन सम्मान से नवाजा है। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नवीन नगर निवासी देवेश नारायण तिवारी के छोटे बेटे विभू ने सड़क हादसों में घायल हुए कई लोगों को अस्पताल भिजवाया था। दो महीने पूर्व कांट के समीप हादसे में घायल होकर सड़क पर पड़े दो लोगों को विभू ने अपनी कार से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जिसके बाद उनका नाम इस सम्मान के लिए शासन को भेजा गया था। विभू को उनकी समाजसेवा के लिए डीएम भी सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें