फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी का त्योहार, डीजे की धुन पर थिरके बच्चे , बूढ़े और जवान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जलाई गई लोहड़ी में मूंगफली व रेवड़ी डालतीं महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोहड़ी पर्व श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रमुख स्थलों के अलावा घरों में भी लोहड़ी की धूम रही। महिलाओं, पुुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहनकर अग्नि के फेरे लेकर गीत गाते हुए मूंगफली, रेबड़ी और मक्का के फूले अर्पित कर मनौती मांगी। देर रात आतिशबाजी के बीच ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच गाकर खुशियां मनाई गईं। सिख समाज के उन घरों में लोहड़ी की धूम रही, जहां बेटे की शादी हुई या फिर घर में बच्चे का जन्म हुआ। सगे-संबंधियों और मित्रों को आमंत्रित कर दावत भी दी गई। नगर में रामनगर कॉलोनी, कृष्णा नगर कॉलोनी, मोहम्मद जई, चमकनी, मोहनगंज, जलालनगर आदि मोहल्लों में लोहड़ी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शगुन के रूप में घरों में भी लोगों ने भी अग्नि जलाकर सामूहिक रूप से डीजे और ढोलबाजे पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई देकर खुशियां साझा की।
विज्ञापन

तक्षशिला में बच्चों ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूल निदेशक अरुण खंडेलवाल, प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल, प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा आदि ने आग जलाकर पूजा-अर्चना की और अग्निदेव को मूंगफली, रेबड़ी, मक्के के फूले आदि अर्पित कर बच्चों को प्रसाद वितरित किया।
सुधार गृह में सिख वालंटियर ने मनाई लोहड़ी
सिख वालंटियर ग्रुप की ओर से हथौड़ा बुजुर्ग स्थित बालिका गृह, विनोबा सेवा आश्रम और बाल सुधार गृह में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बालिका गृह और बाल सुधार गृह में लोहड़ी जलाकर बालक-बालिकाओं के साथ समिति के सदस्यों ने डांस किया। विनोबा सेवा आश्रम में बुजुर्गों को उपहार दिए गए। यहां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, मिंटू बग्गा, परमजीत सिंह, गुरुमीत सिंह, हरभजन सिंह दुआ, सुरेंद्र सिंह, बिट्टू बजाज, कर्मजीत सिंह बग्गा आदि रहे।
विज्ञापन

जेपी स्कूल में मनाई लोहड़ी की खुशियां
सिंधौली। भटपुरा रसूलपुर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध समिति ने जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल बांटे। बच्चों ने शिक्षिकाओं के सहयोग से विद्यालय में लोहड़ी जलाकर ढोल बाजे पर पारंपरिक गीत गाकर जमकर नृत्य किया। और अग्निदेव को मूंगफली, रेबड़ी, मक्के के फूले अर्पित कर प्रसाद वितरित किया। यहां प्रबंधक अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष बबीता गुप्ता, प्रधानाचार्य हिना खान, फरहा नाज, मंजू, पूजा मिश्रा आदि रहे।

शाहजहांपुर में लोहड़ी नृत्य करते सिख समाज के लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें