राष्ट्रीय जनता दल का ब्लाक सभागार में चल रहा धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को डॉक्टरों ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। व्यापार मंडल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी आंदोलन का समर्थन किया और धरने पर बैठे।
जनता दल किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर बघेल ने कहा कि बंडा कि सड़कों की हालत अत्यंत खराब है। सड़क के दोनों ओर नाला भी नहीं है। इसे जल्द बनवाया जाना चाहिए और किसानों को सहायता राशि के चेक देने के साथ ही सेंटरों पर गेहूं ब्रिकी की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उधर, बघेल के साथ जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, मनोहरलाल, अमितेश शुक्ल, रामप्रकाश शुक्ल, सत्यवती, रीशा यादव आदि ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। धरना स्थल पर रमेश सिंह, हरप्रीत सिंह, डॉ. बलवान सिंह, श्रीकृष्ण कटियार, दिलासाराम, राजाराम, गुडडू अली, मोहम्मद इसहाक, बाबू अली आदि मौजूद रहे।