फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने इमाम को भेंट की बाइक

Sat, 25 Apr 2015 12:18 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद चेयरमैन संजय गुप्ता ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला आढ़त स्थित छोटी मस्जिद के इमाम हाफिज साबिर अली को बाइक भेंट की।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि इमाम को बच्चों को पढ़ाने के लिए कई जगह जाना पड़ता है। इसके अलावा निकाह आदि कार्यों में भी उन्हें भाग दौड़ करनी पड़ती थी। मस्जिद कमेटी केे लोगों ने इमाम को बाइक देने का निर्णय लिया, जिससे उन्हें अपने कार्य निपटाने में आसानी हो सके। चेयरमैन सहित कमेटी के लोगों ने आपसी सहयोग कर बाइक खरीदी और शुक्रवार को इमाम को बाइक भेंट की गई। इस दौरान नौशाद खां, रामू तिवारी, पंकज गुप्ता, गोपाल अग्निहोत्री, नूर मोहम्मद, इशाक खां, लियाकत, असलम, शमशुल हसन, शाहिद रजा, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें