फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राइजिंग स्टार को हराकर रिजवान स्पोर्टिंग सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रिजवान स्पोर्टिंग की टीम ने राइजिंग स्टार को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर रिजवान स्पोर्टिंग की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन बनाए। इसमें अमोघ ने सर्वाधिक 45 व सूरज ने 25 रन बनाए। रिजवान स्पोर्टिंग के गेंदबाज फिरदौस और अनुज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिजवान स्पोर्टिंग की टीम ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया। इसमें निखिल ने 35 व इरशाद ने 27 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच अनुज गुप्ता को घोषित किया। अंपायर नईम व फरीद थे। स्कोरर साहिल रहे। टूर्नामेंट आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि मंगलवार को चौधरी एकेडमी पुवायां व होंडा क्लब के मध्य मैच होगा।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर होगा महिला क्रिकेट मैच

शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर 31 अक्तूबर को जीएफ कॉलेज के मैदान पर महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने बताया कि क्रिकेट मैच में लखनऊ और शाहजहांपुर की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। रफी ने बताया कि मैच में सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के आने की भी संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें