रविवार को तेज गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम में बदलाव होने लगा है। पूर्वी हवा व तेज धूप में उमस के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई।
उन्होंने बताया कि वायुदाब एक मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 57 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। वायुदाब के गिरने और पूर्वी हवा चलने से तापमान में वृद्धि होने के साथ मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। संवाद