फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उमस भरी गर्मी में बढ़े बुखार, डायरिया और पेटदर्द के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी में बुखार, डायरिया, पेटदर्द के मरीज बढ़ गए है। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में उपचार कराने मौसमी रोगों से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंचे।
विज्ञापन

तिलहर। राजनपुर पीएचसी में डॉ. अभिषेक जौहरी ने 12 मरीजों की जांच कराने के साथ कुल 51 मरीजों का उपचार किया तो रमापुर पीएचसी में फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 55 मरीजों का उपचार किया। कुंवरगंज पीएचसी में डॉ. अनुराग गुप्ता ने 29 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं दीं। खुदागंज। हसनापुर गांव में डॉ. फहीम खां ने 23 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि बुखार के आठ, चर्म रोग के छह, पेटदर्द के चार, उल्टी-दस्त के तीन और दो अन्य मरीज आए।
विज्ञापन

परौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 22 मरीजों को खांसी, बुखार, दाद-खुजली, पेटदर्द आदि की दवाएं दीं।

स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गई। जरूरत पड़ने पर खून की जांच भी कराई जाती है।
-डॉ.पीपी श्रीवास्तव, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें