फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में पहुंचे नहीं राजस्व अधिकारी, समाधान के नाम पर खानापूरी

विज्ञापन
पुवायां के समाधान दिवस में उप​स्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। अधिकारियों के थाना समाधान दिवस को गंभीरता से न लेने से फरियादियों की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा। शनिवार को पुवायां में दिन में डेढ़ बजे शिकायतें सुनने के लिए सिर्फ थाना प्रभारी रवि करन सिंह मौजूद दिखे। दो कानूनगो और छह लेखपाल भी थे लेकिन राजस्व विभाग का भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

पुवायां में तहसीलदार अजहर अंसारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन होना था, लेकिन वह समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। इस कारण शिकायत लेकर आए लोग भी लौट गए। पुवायां के रामकुमार जमीन संबंधी मामले की शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारी नहीं मिलने पर वापस हो गए।
गंगसरा के गुड्डू का मेड़ का विवाद था लेकिन उन्होंने भी प्रार्थनापत्र नहीं दिया और वापस चले गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि उन्होंने ही समस्याओं को सुना। छह शिकायतें दर्ज की गईं। दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

-
राजस्वकर्मियों की ड्यूटी इस समय मतदाता सूची के कार्य में लगी हुई है इसीलिए कम अधिकारी पहुंचे होंगे। तहसीलदार को सिंधौली क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य दिया गया है। इसीलिए नहीं पहुंच सके होंगे। जानकारी की जाएगी।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां

समाधान दिवस में नहीं आए राजस्व कर्मी

शाहजहांपुर। तिलहर थाना दिवस में एसपी राजेश द्विवेदी ने कोतवाली में फरियादियों की समस्याओं को सुना और समाधान कराने के निर्देश दिए। इस बीच राजस्व कर्मियों के गैरहाजिर रहने की वजह से जमीन से संबंधित कई प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो सका। इस पर एसपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व विभाग से पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निष्प्रयोज्य हो चुके भवनों को भी देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें