फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 15 Sep 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों पर जमीन पर कब्जा करने और झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगा है। हालांकि उनके भाई राजेश यादव ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा में अभिनेता राजपाल यादव के भाइयों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगा है। आरोप है कि राजपाल के भाई पूरे खेत पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही एक दरोगा ने अभद्रता व मारपीट की। झोपड़ी जलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन


पिपरिया हरीशचंद्र निवासी प्रदीप की पत्नी मिशा देवी ने एसपी को पत्र भेजकर बताया कि उनके ससुर गांव स्थित पांच एकड़ भूमि में एक चौथाई के स्वामी हैं। 13 सितंबर की शाम भूमि पर कब्जे को लेकर खेत पर गए थे। आरोप है कि वहां ग्राम कुंड़रा निवासी अभिनेता राजपाल यादव के भाई राजेश, सत्यपाल और श्रीपाल जमीन पर कब्जा करने लगे।

विरोध करने पर गालियां दीं और खेत में पड़ी झोपड़ी में आग लगा दी। इससे झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जल गया। शोर सुनकर आए लोगों के ललकारने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने के बजाय भगा दिया। आरोप है कि हल्का दरोगा ने उन्हें व उनकी जेठानी को राज्यमार्ग पर घसीटते हुए अभद्रता की। पिटाई करते हुए दोबारा आने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मेरी जमीन पर झोपड़ी बनाई और खुद लगाई आग’
अभिनेता के भाई राजेश यादव ने बताया कि वर्ष 2009 में तीन भाइयों की रोड के किनारे की जमीन खरीद उसका बैनामा कराया था। प्रदीप के पिता और चाचा का हिस्सा पीछे था। इन्होंने एक माह पूर्व हमारा हिस्सा बेचना चाहा था। आरोप है कि उनकी जगह पर तीन-चार दिन पूर्व झोंपड़ी डाल ली गई। जिसकी थाने में शिकायत की गई। दूसरे पक्ष ने खुद झोंपड़ी में आग लगाकर आरोप लगा दिया। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। आरोपों के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें