फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेवानिवृत्त कर्मी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
सेना की मेडिकल कोर से नायक पद से सेवानिवृत्त छोटेलाल वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार। पुवायां रोड निवासी सेना की मेडिकल कोर से नायक के पद से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय छोटेलाल वर्मा के निधन पर सोमवार को उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि छोटेलाल वर्मा आर्मी मेडिकल कोर में नायक पद पर थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह खुटार में रह रहे थे। रविवार रात उनकी तबीयत खराब हो गई थी। परिजन इलाज को ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया।
सोमवार दोपहर शाहजहांपुर छावनी से गोरखा राइफल्स के पांच सैनिक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचे। सैनिकों ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर उनकी अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। सेना के जवानों के पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद छोटेलाल वर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई पूर्व सैनिक, रिश्तेदार और परिजन मौजूद रहे। संवाद

सेना की मेडिकल कोर से नायक पद से सेवानिवृत्त छोटेलाल वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें