जलालाबाद। परशुरामपुरी वार्ड में रहने वाले सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश चंद्र मिश्रा को उनके व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा पत्र मिलने से परिजनों में खलबली मच गई। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह उन्होंने अपना मोबाइल खोला तो व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात नंबर से भेजा मेसेज देखा। मेसेज भेजने वाले ने लिखा है कि 25 सितंबर की रात सवा बारह बजे वह लोग उनके यहां चोरी करने आ रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को सूचना देने पर उनके परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया जाएगा।
सुबह मिले इस धमकी भरे पत्र को देखकर परिजन परेशान हो उठे। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर पूरे घटनाक्रम से साइबर सेल को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद