फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संचारी रोग जागरूकता अभियान का महत्व बताया

सार

परौर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने शिक्षकों से संचारी रोगों के प्रति छात्रों में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को रोगों से बचाव की जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परौर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलान के डबाकरा भवन में शिक्षकाें के साथ बैठक की। इस मौके पर अधिकारियों ने शिक्षकों को आगामी पांच से 31 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले संचारी रोग जागरूकता अभियान का महत्व बताया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने संचारी रोग व उनके निदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संचारी रोगों से संबंधित बीमारियों के बचाव के बारे में विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों से दी गई जानकारी साझा करें। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने संचारी रोगों की जानकारी के साथ शिक्षा से संबंधित आवश्यक बातें बताईं। इस मौके पर एआरपी सुशील सिंह समेत एके श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह, नरसिंह बहादुर, सुबोध कुमार मिश्रा, अमित शर्मा, नरेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें