फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रति जवाबदेही में जुटा प्रशासनिक अमला

Thu, 18 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF
विज्ञापन
 21 को बरेली में समीक्षा करेंगे योगी आदित्य नाथ
विज्ञापन

डीएम ने 31 बिंदुओं पर विभागों से तलब की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की बरेली में होने वाली दो मंडलों की समीक्षा बैठक का कार्यक्रम घोषित होने के साथ प्रशासनिक खेमें में अचानक हलचल बढ़ गई है। दो माह के कार्यकाल में योगी सरकार ने जनता से सीधे जुड़ाव रखने वाले जिन 31 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है, उन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से डीएम नरेंद्र सिंह ने अद्यतन आख्या तलब की है। 
शासकीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रविवार को बरेली जाकर सरकार की मंशा के अनुरूप किए गए कार्यों की मंडलीय समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले मंडलायुक्त पीवी जगन मोहन प्रशासन-पुलिस से जुड़े जिले के शीर्ष अधिकारियों को बरेली तलब कर उनसे प्रगति का ब्यौरा मांग सकते हैं। इसीलिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर राजकाज की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि गत सप्ताह जिले के प्रभारी मंत्री की हैसियत से यहां आए कई विभागों के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जिला योजना की संरचना संबंधी बैठक में तहसील व थाना दिवस, कानून व्यवस्था की स्थिति, आपदा राहत भुगतान, ऊर्जीकरण योजनाओं की प्रगति, बिजली से फसली नुकसान की भरपाई, गेहूं खरीद प्रगति, सड़कों का गड्ढा मुक्ति अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, पेयजल संसाधनों की उपलब्धता, जल संचय की स्थिति आदि बिंदुओं पर अफसरों से ब्यौरा तलब किया था। डीएम ने भी इन्हीं बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से आंकड़ों सहित ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भयमुक्त माहौल में कानून का राज स्थापित करने और विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दे रहे हैं। दो माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने जिन बिंदुओं पर विशेष बल दिया, उन सभी की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
-जितेंद्र कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें