शाहजहांपुर। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी राजेश द्विवेदी ने अपराधों की गहन समीक्षा की। उन्होंने जिन प्रकरणों में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि विवेचनाओं में लापरवाही पर विवेचक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे लंबित विवेचनाओं की दैनिक समीक्षा कर समय से निस्तारित करें। सक्रिय वांछित व इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
स्कूलों व कॉलेजों के आसपास प्रभावी गश्त के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड को निर्देशित किया। अपराध नियंत्रण के लिए पैदल भ्रमण, रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन आदि मौजूद रहे।