फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने वाले हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि : रजनीकांत

विज्ञापन
दीप जलाते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी व अन्य - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं के सम्मान, नगर निकाय चुनाव और बूथ सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पिछले 10 सालों में तमाम कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि रखा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बृज बहादुर ने कहा कि नगर निकाय चुनावों की तैयारी में कार्यकर्ताओं को लगना होगा। अवैध वोटों को कटवाना एवं सही वोट को बनवाने का कार्य करें। उन्होंने बूथ सशक्तीकरण अभियान की समीक्षा कर हारे हुए बूथों को मजबूत करने की चिंता प्रत्येक कार्यकर्ताओं को करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जहां सरकार बनने के बाद विपक्षी पार्टियां आराम करती हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर कार्य करता रहता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश एवं योगी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विधायक वीर विक्रम सिंह, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, वर्षा अवस्थी, राखी यादव, अजय प्रजापति, श्याम बाबूजी, अनिल सिंह कमांडो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें