फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी प्लाट में लगा दिया बिजली पोल का सपोर्ट वायर

Sat, 11 Apr 2015 08:01 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर में यदि कहीं प्लाट खरीद रखा है तो उसकी निगहबानी भी करते रहें क्योंकि बिजली वाले कब वहां पर पोल या फिर सपोर्ट वायर ठोक दें, कुछ कहा नहीं जा सकता। सुभाषनगर केरहने वाले ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण गोपाल के  साथ यही हुआ। प्लाट में सीमेंट पोल का सपोर्ट वायर लगा देख उन्होंने उसे हटाने की फरियाद की तो महकमे के अफसरों ने उन्हें फुटबाल बनाकर कागजी घोड़े दौड़ाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

कृष्ण गोपाल के अनुसार उन्होंने करीब तीन साल पहले मकान बनाने केलिए सुभाषनगर में प्लाट खरीदा था। हाल ही में मकान बनाने के लिए प्लाट की स्थिति देखने मौके पर गए तो पता चला कि प्लाट की बाउंड्री के पास पॉवर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने सीमेंट पोल खड़ा कर दिया। यही नहीं, खंभे को सहारा देने के लिए सपोर्ट वायर स्टिक प्लाट की सीमा के अंदर लगी मिली। प्लाट स्वामी ने निर्माण कार्य में सपोर्ट वायर को बाधा बनते देखा तो उसे हटवाने के लिए एक्सईएन सिटी एके शुक्ला से संपर्क साधा। एक्सईएन ने कृष्ण गोपाल के प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश लिखकर उन्हें एसडीओ फर्स्ट इंद्रराज यादव के पास भेज दिया। एसडीओ ने जेई अलंकृत मिश्रा को जांच का निर्देश देकर कृष्ण गोपाल को उनकेपास भेज दिया। जेई केपास जाने पर उन्हें लाइन मैन साबिर के नाम साइट की जांच रिपोर्ट देने का दस्ती आदेश थमा दिया। कृष्ण गोपाल के अनुसार बिजली अफसरों ने प्लाट से सपोर्ट वायर जल्दी नहीं हटाया तो एसई और चीफ इंजीनियर से शिकायत करेंगे।

सतनाम के घर के पास लगा दिया ट्रांसफार्मर
बंडा क्षेत्र के गांव गदाई सांडा के रहने वाले सतनाम सिंह घर केपास बिजली का ट्रांसफार्मर लगा दिए जाने से बेहद परेशान हैं। बिजली अफसरों के पास दौड़ लगाने का नतीजा शून्य रहने पर उन्होंने डीएम के नाम प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर पुरानी जगह पर शिफ्ट कराने की गुहार की है। सतनाम के अनुसार गाटा नंबर 43 की खाली पड़ी जगह ट्रांसफार्मर लगाने के लिए नियत की गई, लेकिन जेई मनमानी पर आमादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें