फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो फेल ही रहेंगी तीनों छात्राएं

Sat, 11 Apr 2015 08:00 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत मूल्यांकन की वजह से फेल होने का आरोप लगाते हुए शिकायत करने वाली तीनों छात्राएं फेल ही रहेंगी। जांच कमेटी ने पाया कि कॉपियां सही चेक हुई थीं।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की तीन छात्राओं गौरी, शीतल वर्मा और आरती सिंह ने डीआईओएस से शिकायत की थी। कहा था कि उनकी कॉपियां गलत तरीके से चेक की गईं हैं। इसी वजह से उन्हें फेल कर दिया गया। डीआईओएस राकेश कुमार ने जीआईसी के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में कुसुमलता सारस्वत और बालकराम राठौर की कमेटी का गठन कर दिया था। कमेटी ने शनिवार को जीजीआईसी में पहुंचकर छात्राओं और उनके अभिभावकों की मौजूदगी में कॉपियाें की क्रॉस चेकिंग की। इस दौरान पाया कि सभी कॉपियां सही ढंग से चेक हुई थीं। कमेटी ने इन कापियों को छात्राओं को दिखाया भी। इसके बाद इस मामले की रिपोर्ट डीआईओएस को भेज दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें