फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुड़ाने का प्रयास विफल, जुआ खेलते पकड़े गए 11 जेल भेजे

Mon, 02 Dec 2024 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बड़ागांव में जुआ खेलते पकड़े गए 11 लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया। कोर्ट से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस बीच उन्हें छुड़ाने के लिए सिफारिशें की गईं, जो विफल साबित हुईं।
विज्ञापन

शनिवार को एसओजी और पुवायां पुलिस ने बड़ागांव चौकी पुलिस को सूचना दिए बिना एक घर में दबिश दी थी। इस दौरान मकान मालिक सुरेंद्र मौके से भाग निकला था। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि बड़ागांव में भालू वाली गली में सुरेंद्र के अपने साथी बंटी गुप्ता और विकास सिंह भदौरिया के साथ जुआ खेलने की सूचना मिली थी। एसओजी टीम के साथ दबिश देने पर पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा के बंटी गुप्ता, मोहल्ला गढ़ी का शंभू कनौजिया, मोहल्ला रामनगर का विकास सिंह भदौरिया, राजा मार्केट का अभिषेक राजपूत, मोहल्ला सुभाषनगर का पिंकू राजपूत, मोहल्ला कसभरा तकिया का संजय मिश्रा, बड़ागांव का धर्मेंद्र, इंद्रपाल, ढकिया बुजुर्ग का नवीन उर्फ राजू शुक्ला, सुशील कुमार, गांव सिसैया का सूरज सिंह जुआ खेलते मिले थे।
मौके से 2,12,481 रुपये, पांच बाइकें, नौ मोबाइल और ताश की तीन गड्डी बरामद की गई थीं। जुआ खलने वालों को थाने लाए जाते ही सिफारिशों का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ नेताओं ने भी चार लोगों को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें