फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: शाहजहांपुर में बैंड की धुन के बीच पुलिस लाइन में हुई परेड

Wed, 26 Jan 2022 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

सुबह 9 बजे पुलिस लाइन में भव्य परेड भी हुई। यहां डीएम उमेश प्रताप सिंह ने झंडा फहराया। ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस समेत आठ टीमों ने कदम से कदम मिलाकर परेड कर अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 26 जनवरी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने झंडा फहराया। इसके बाद डीएम ने टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


सुबह 9 बजे पुलिस लाइन में भव्य परेड भी हुई। यहां डीएम उमेश प्रताप सिंह ने झंडा फहराया। ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस समेत आठ टीमों ने कदम से कदम मिलाकर परेड कर अपनी छाप छोड़ी।

इस बीच सराहनीय कार्य करने वाले जिला जेल के अधीक्षक वीडी पांडे और एसओजी प्रभारी रोहित कुमार समेत 10 पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला जज सुशील कुमार, एसपी एस आनंद, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें