फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए तैयारियां शुरू, तिरंगे से सजा बाजार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में तिरंगा खरीदते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसके लिए बाजार में तिरंगे आ गए हैं। वहीं सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई का काम भी शुरू हो गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए सभी ने अपने-अपने ढंग से तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस लाइन और स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की रिहर्सल कराई जा रही है। बाजारों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगे और अन्य सामग्रियों से बाजार सज गए हैं। बाजारों में हर तरफ तिरंगे ही सजे नजर आ रहे हैं। अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा विभिन्न प्रकार के तिरंगे के ब्रोच, कैप, रिबन आदि आइटम की भी भरमार है। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा के साथ घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आइटम आए हुए है। तिरंगा और अन्य सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। बहादुरगंज, सदर बाजार, चौक मंडी, जलालनगर बजरिया सहित अन्य जगह दुकानों पर तिरंगों की भरमार है। टाउनहाल स्थित बुक डिपो के संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज और इससे संबंधित अन्य आइटमों की बिक्री शुरू हो गई है।
गांधी आश्रम में खादी के तिरंगे की बिक्री शुरू
गोविंदगंज स्थित गांधी आश्रम खादी भंडार में राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी शुरू हो गई है। गांधी आश्रम में खादी से बने तिरंगे तीन साइज में उपलब्ध हैं। इसमें बड़ा तिरंगा छह फुट लंबा, चार फुट चौड़ाई का 900 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा साढ़े चार फुट लंबा तीन फुट चौड़ा 550 रुपये में और तीन फुट लंबाई का तिरंगा 350 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें