फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा प्रतिनिधियों का बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2015 09:03 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर संगठन से जुड़े दवा प्रतिनिधियों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर शहर में बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट जाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

रैली में शामिल होने के लिए दवा प्रतिनिधि टाउनहाल के शहीद पार्क गेट के पास इक_ा हुए। वहां से संगठन के अध्यक्ष मुरारी दीक्षित के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए चल पड़े। बाइक रैली टाउनहाल और सदर बाजार चौराहा होकर कलक्ट्रेट पहुंची। वहां भी उन्होंने नारेबाजी की और बाद में उनका शिष्टमंडल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट श्रीवास्तव से मिला और उन्हें सारे ज्ञापन सौंपे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि सेल्स प्रमाोशन इंपलाइज पर न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू होने के बावजूद उसका पालन नहीं होने से दवा कंपनियों के मालिक अपने कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं।
ज्ञापनों में दवा प्रतिनिधियों को न्यूनतम मासिक 15 हजार रुपये वेतन देने, कार्य की अधिाकतम सीमा आठ घंटे नियत किए जाने, काय्र अवधि में एक घंटे का भोजनावकाश देने, सरकारी अस्पतालों औश्र मेडिकल कालेजों में काय्र करने का अधिकार देने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में असित मिश्रा, आशीष शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, यासिर बिन आरिफ, अंकित श्रीवास्तव, विनय तिवारी, मनोज अवस्थी, अरुण यादव, मोहित गुप्ता, अवधेश मिश्रा, दीपक शुक्ला, तौहीद आलम, रवि प्रजापति, आशीष दीक्षित, नितिन मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें