25 यूपी बटालियन में चल रहे एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप में कैडेट्स ने योगाभ्यास के बाद ड्रिलिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वार्षिक प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने ड्रिल के बाद निबंध प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इससे पूर्व कैंप कमांडेंट कर्नल अनिल शर्मा ने बताया कि ड्रिल की शुरुआत जनरल ड्राल ने की थी। फौज में ड्रिल के अभ्यास का बहुत महत्व है। इसमें पारंगत हुए बिना कोई भी व्यक्ति संपूर्ण सैनिक नहीं बन सकता। ड्रिल ही सैनिक को कठोर परिश्रम और अनुशासन में रहना सिखाती है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता के आधार पर विजेता टोलियों की घोषणा भी की। कर्नल शर्मा ने बताया कि ए कंपनी को गोल्ड मेडल, चार्ली कंपनी को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। ब्रेवो डेल्टा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। गर्ल्स में एफ कंपनी ने प्रथम और ई कंपनी ने द्वितीय स्थान पाया।
इसके बाद मेजर एनयू खान ने कैप रीडिंग का महत्व समझाते हुए इसके बारे में जानकारी दी। सुबह के सत्र में सूबेदार सुमेर सिंह के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, अर्चना पांडेय, राम निवास अग्निहोत्री, सुभाष चंद्र रस्तोगी आदि ने कैडेट्स को योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इसके अलावा ड्रिल की व्यवस्था में सूबेदार बलदेव सिंह, अन्य व्यवस्थाओं में सूबेदार मेजर भरत सिंह, सेकेंड अफसर एसके सिंह आदि का योगदान रहा।