फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट के मामलों में 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट के आठ मामलों में 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार में टाउन हाल रोड पानी वाली टंकी निवासी बेबी ने सात लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोसी शंकर, रविन्द्र, गौरव, भीम, रेखा, किरण, गोपी ने गाली देने के विरोध में मारपीट की। ईंट-पत्थर फेंके। बचाने में परिवार के लोगों को चोटें आईं।
दूसरे पक्ष की रवींद्र ने नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोसी नीरज, सुधीर, रोहित, अशोक, विक्की, किरन, पूजा आदि ने हमला कर दिया। परिवार के सभी लोगों को पीटा। वहीं, थाना सदर बाजार में माेहल्ला मामूड़ी निवासी राजेश वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार जुलाई की शाम सात बजे काम करके घर जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में मोहल्ले के विनोद व अमित ने उधारी का रुपया मांगने पर गाली दी। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा थाना सदर बाजार में पक्का तालाब निवासी सुमन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि चार जुलाई को बृज बिहार कॉलोनी निवासी दामाद सुमित गुप्ता ने ज्योति सिंह के साथ मारपीट की।

दो बहनों को लाठी-डंडों से पीटा
अल्हागंज थाने में साहबगंज गांव निवासी रामकेवल ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पुत्री लक्ष्मी को अकेला पाकर विनोद, सिगोम, अनसुल और गुड्डी ने लाठी-डंडों से पीटा। पुत्री के सिर को ट्राॅली में कई बार मारा। पुत्री रवीना को भी पीटा। परिवार को उन लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। पुत्री लक्ष्मी फर्रुखाबाद अस्पताल में भर्ती है।

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
मदनापुर थाने में चाहरपुर गांव के दिनेश सिंह ने चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 28 जून की सुबह गांव के पप्पू सिंह, बबलू सिंह, गुड्डन व जितेन्द्र ने बच्चों में हुए विवाद को लेकर मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के बृजेश सिंह ने भी दिनेश सिंह, रमेश सिंह, पृथ्वीराज सिंह, अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


दंपती को लाठी-डंडों से पीटा

थाना मदनापुर में ढुकरी कलां गांव निवासी किरन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 15 जून की सुबह परिवार के ही शानू, लालू खेत नापने लगे। पति नरेंद्रपाल सिंह के विरोध करने पर उन्हें पीटा। बचाने गई तो उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें