मीरानपुर कटरा। मोहल्ला कायस्थान में होली वाले दिन गत बुधवार को डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर सोमवार को रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ले के सुनील श्रीवास्तव और अजय राठौर के बीच विवाद के बाद मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए थे। सीएचसी से रेफर किए गए घायलों का अभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि दोनों पक्षों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद