फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नामांकन बढ़ाने के लिए मांगी रिपोर्ट, स्कूल चलो अभियान की गति तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान को प्राथमिकता के आधार पर नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बीईओ से सभी विद्यालयों से तीन दिन के भीतर निरीक्षण रिपोर्ट और नामांकन वृद्धि संबंधी आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बीएसए ने पत्र में बताया कि विद्यालय स्तर पर स्थानीय समुदाय, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी), मातृ समूह तथा क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों का सहयोग लेकर अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाए। अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए।
विभाग ने विद्यालयों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने व स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा मुख्यधारा में लाकर उनका पुनः नामांकन कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बीएसए ने बीईओ को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित बिंदुओं पर कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर निरीक्षण रिपोर्ट और नामांकन बढ़ाने संबंधी विस्तृत रिपोर्ट जिलास्तर पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें