फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा नेता समेत चार नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह उर्फ दिवाकर पर हमले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष के अनूप वर्मा ने रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पंकज उर्फ दिवाकर समेत चार नामजद व छह-सात अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हाईवे पर होटल के बाहर टहलते समय भाजपा नेता पंकज उर्फ दिवाकर ने खुद पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस मामले में थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गौटिया निवासी अनूप वर्मा ने तिलहर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 जून की रात दस बजे बरेली मोड़ से अपने गांव जा रहे थे। गोपालपुर चौरो पर तीन-चार बाइक व सफेद कार से आठ से दस लोग आए। इनमें नीरज सिंह, देवेंद्र सिंह निवासी निवासी गोपालपुर, सतीश कश्यप निवासी सिरोममन नगर व छह-सात लोग ने रोककर रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर पीट दिया। सीने पर पिस्टल रख दी। हवाई फायर किया।
विज्ञापन

गांव के लोगों के आने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने सिरोमननगर में दबिश दी तो सतीश भाग गया। वह होटल पर गए तो पंकज उर्फ दिवाकर से शिकायत की। वहां पंकज ने धमकी दी कि नीरज को वह समझा लेंगे। पुलिस के पास जाने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें