फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डेढ़ माह से दाखिल-खारिज बंद, लाखों के राजस्व का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में पोर्टल को अपडेट करने के चक्कर में करीब एक माह से दाखिल-खारिज का काम बंद चल रहा है। इससे रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। जरूरतमंद लोग नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में रोजाना 50 से 60 दाखिल-खारिज होते हैं। एक मई से दाखिल-खारिज होने का काम बंद चल रहा है। नगर निगम के कर्मचारियों के मुताबिक दाखिल-खारिज पोर्टल को अपडेट करने का काम चल रहा है। इसकी वजह से दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहा है।
लोग दाखिल-खारिज कराने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। संबंधित कर्मचारी यह नहीं बता रहे हैं कि कब तक पोर्टल अपडेट हो जाएगा। सौ गज जमीन का दाखिल-खारिज कराने में पांच से छह हजार रुपये की फीस जमा होती है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रोजाना लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि दाखिल-खारिज पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें