फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ममेरे भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में रिपोर्ट

Fri, 21 Mar 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। पुत्री की शादी में उधार रुपये मांगने पर ममेरे भाइयों ने बेशकीमती जमीन का इकरारनामा के स्थान पर बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर निवासी उस्मान ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय थी। शादी के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। उसने अपने ममेरे भाइयों गांव हिटौटा के आरिफ, आसिफ और राशिद से मदद मांगी थी। ममेरे भाइयों ने रुपये देने के बदले जमीन का इकरारनामा कराने को कहा और रुपये वापस करने पर इकरारनामा कटवाने की बात तय की थी। तहसील पहुंचने पर ममेरे भाइयों ने इकरारनामा के स्थान पर बैनामे के प्रपत्र तैयार करवाकर धोखाधड़ी कर बेशकीमती जमीन अपने नाम करा ली। उसका एटीएम कार्ड का भी आरोपियों ने ले लिया और बैंक एकाउंट में अपना मोबाइल नंबर डलवा लिया।
इसके बाद आरोपियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से रुपये आरिफ और आरिफ की बहन लवली बानो के खाते में ट्रांसफर कर लिए। जानकारी होने पर उन्होंने बैंक जाकर मोबाइल नंबर बदलवाया और खुटार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तहरीर की जानकारी पर आरोपी जमीन वापस करने पर सहमत हो गए, लेकिन कुछ दिन बाद जमीन वापस करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने एएसपी से शिकायत की थी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एएसपी के निर्देश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें