फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंडर-16 व अंडर-19 के जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में दम दिखाएंगे 82 खिलाड़ी

Fri, 21 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल 23 मार्च को कृभको श्याम मैदान पिपरोला में होगा। ट्रायल में मंडल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए जिला स्तरीय खिलाड़ियों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अंडर-16 में 32 और अंडर-19 में 50 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। अंडर-19 के खिलाड़ी सुबह सात बजे और अंडर-19 के सुबह दस बजे बुलाए गए हैं। ट्रायल में बेहतर बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर का चयन होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी और सचिव आलोक मिश्रा ने बताया कि ट्रायल में पूर्व रणजी खिलाड़ी व उत्तर प्रदेश जूनियर क्रिकेट के चयनकर्ता रहे कमलकांत कनौजिया खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल की टीम के लिए होगा। कोआर्डिनेटर मनोज यादव ने आवेदन करने वालों से समय से पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें