फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरी कंपनी का लोगो लगाकर फफूंदीनाशक बेचने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। ग्राम बाड़ीगांव में एग्रीकल्चर कंपनी यूपीएल का लोगो लगाकर वेबसाइट पर फफूंदीनाशक बिक्री किए जाने के मामले में कंपनी के सहायक प्रबंधक की ओर से एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से 72 पैकेट फफूंदीनाशक और भारी मात्रा में स्टीकर बरामद हुए थे। गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझुनू जिले के सिरधाना डुमोली खुर्द निवासी कंपनी के सहायक प्रबंधक आशीष जांगिड़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्हें यहां से कंपनी के प्रोडक्ट वेबसाइट पर बिक्री किए जाने की जानकारी मिल रही थी। इस पर वह कंपनी के एसोसिएट कुलदीप कुशवाहा के साथ जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार के पास आए।
उनके साथ बाड़ीगांव स्थित गोदाम पर छापा मारा तो संचालक नागेंद्र कश्यप निवासी हांडा काॅलोनी, रोजा यूपीएल कंपनी के लोगो का इस्तेमाल करते हुए मिले। मौके से फफूंदीनाशक के 72 पैकेट और 119 स्टीकर बरामद हुए। इसके अलावा डीएपी और यूरिया की भी कई बोरियां बरामद हुईं। इन्हें छोटी-छोटी पैकिंग में भरा जा रहा था। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में ट्रेड मार्क अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गोदाम को सील कर दिया गया है। गोदाम नागेंद्र ने किराये पर ले रखा था।
विज्ञापन


डीएपी और यूरिया की ऑनलाइन बिक्री पर कृषि विभाग ने साधी चुप्पी

गोदाम में डीएपी और यूरिया की भी खेप बरामद हुई थी। इन्हें छोटे-छोटे बैग में भरकर बिक्री किया जाता था। एक तरफ जहां किसान खाद की बोरियां पाने के लिए लाइनों में लग रहे हैं, वहीं गोदाम में खाद की बोरियों की खेप मिलना सवाल खड़े कर रहा है। इसके अलावा बोरियों से खाद को निकाल कर छोटी-छोटी पैकिंग भरते हुए पकड़े जाने के बावजूद कृषि विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें