फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारी पर हमला करने वाले चार आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। मोहल्ला रेती में उधारी के रुपये मांगने पर किराना व्यापारी पर चाकू से हमला वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी आकाश वर्मा की मोहल्ले में ही किराने की दुकान है। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उनकी दुकान से करीब 15 हजार रुपये का सामान उधार ले रखा है। आरोप है कि दो साल से तगादा करने के बाद भी रुपये नहीं दे रहे। बृहस्पतिवार की रात वे लोग फिर दुकान पर आ गए और उधार सामान मांगने लगे।
विज्ञापन

जब आकाश ने देने से इन्कार कर दिया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। एक आरोपी ने चाकू से चेहरे पर वार कर दिया। इससे आकाश की नाक पर गहरा जख्म हो गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में गोपी, राजकुमार, प्रकाश, प्रकाश की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें