तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीटीओ मोहम्मद आरिफ पर हमला करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घटना शनिवार की है। यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। मुरादाबाद से आने वाले ट्रक को रोककर कांटा पर्ची मांगने पर चालक भड़क गया और सरिया लेकर पीटीओ पर हमलावर हो गया। उसने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता भी की थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जो वायरल हो गया।
रविवार की शाम को पीटीओ ने तिलहर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि ट्रक मुरादाबाद के अनवार के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।